Monday, April 29

लोकल ब्रेकिंग न्यूज़ ऐप जो हमें रखते है हर खबर से अपडेट

आज के समय में इंसान बहुत व्यस्त हो गया है।  घर और ऑफिस के काम में हमें इतना समय नहीं मिल पाता कि वह कुछ समय अपने लिये निकाल के दुनियाभर की असीमित जानकारी ले पाये। तो घबराने की कोई बात नहीं। आज हम ब्रेकिंग न्यूज़ ऐप के माध्यम से हम इन्टरनेट की दुनिया से जुड़कर किसी भी समय कोई भी जानकारी बड़ी आसानी से प्राप्त कर लेते है। इन ब्रेकिंग न्यूज़ ऐप का उपयोग करने से हम तुरंत ही हर खबर पर नजर डाल सकते हैं।

दैनिक भास्कर ऐप :

दैनिक भास्कर ऐप के माध्यम से हम दिन में आने वाली हर ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ अपडेट रह सकते है। यह ब्रेकिंग न्यूज़ ऐप कई सारी हिंदी न्यूज़ से भरा होता है। सभी ब्रेकिंग न्यूज़ से अपडेट रहने के लिये हमें इन्टरनेट की सहायता से प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करना पड़ता है। इसमें हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज़ आपको पढ़ने को मिल जाती है। इस ऐप की मदद से हम न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़े रहते है। इस ऐप में कई विकल्प होते है। इन अलग-अलग विकल्प में जाकर हम अलग-अलग ब्रेकिंग न्यूज़ से अपडेट रहते है। जैसे कि – टॉप न्यूज़, राज्य शहर, DB ओरिजिनल, बॉलीबुड, देश, विदेश, राशिफल, बिजनेस, करिअर, स्पोर्ट्स, लाइफ़ & साइंस इत्यादि। इसके अलावा आप अधिकतर भाषाओं में भी अपनी खबर पड़ सकते हैं। दैनिक भास्कर ऐप आपके इंटरेस्ट के अनुसार ही ब्रेकिंग न्यूज़ दिखाता है। बस आपको जरूरत है, तो नोटिफिकेशन ऑन करने की। वहां ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट हुई, यहाँ आपके पास नोटिफिकेशन आया। इस ऐप के माध्यम से आप खबरों को फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर या ई-मेल के जरिए शेयर कर सकते हैं।

नईदुनिया ऐप :

नईदुनिया भी एक ब्रेकिंग न्यूज़ ऐप है। इनको हम इन्टनेट की सहयता से उपयोग कर सकते है। इसमें भी कई विकल्प मौजूद रहते है। जो हमें नोटिफिकेशन के माध्यम से समय-समय पर ब्रेकिंग न्यूज़ देते रहते है। इसमें हम खेल, बड़ी खबरे, ताज़ा खबरे, मध्यप्रदेश की खबरें, छत्तीसगढ़ की खबरें, आंदोलनों के बारे में, मनोरंजन से जुडी खबरें, धर्म इत्यादि की पल-पल की न्यूज़ हमें इस ऐप की सहायता से मिलती रहती है। ये ऐप हमारे लिये वरदान सावित हुये है। इनका उपयोग हम आसानी से अपने दैनिक जीवन में कर सकते है। हम किसी भी स्थान पर समय मिलने पर सारी खबरे पढ़ सकते है। ये ब्रेकिंग न्यूज़ ऐप हमें देश दुनियां के संपर्क में रखते है ताकि हम हर क्षेत्र में तरक्की कर सके।

प्रभात खबर ऐप :

ब्रेकिंग न्यूज़ के मामले में प्रभात खबर भी शानदार ऐप है। इस ऐप के माध्यम से भी आप हर तरह की खबरों को पा सकते हैं। वैसे यह बिहार की खबरों के मामले में सबसे अच्छा न्यूज़ ऐप है। इस पर आप दुनिया और देश की खबरों को तो पा ही सकते हैं। इसके साथ ही यह सेहत, ज्योतिष, खेल और फिल्मों आदि से जुडी हुई खबरों को भी अपडेट करता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। रेटिंग की बात करें तो इसे 3।7 की रेटिंग लोगों के द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *